घर पर बनाएं ताजे फलों से स्वादिष्ट मिक्स्ड फ्रूट जैम, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत; जानें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ब्रेड-जैम खाना बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद होता है। लेकिन बाजार में मिलने वाले जैम में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और उसकी गुणवत्ता को लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल रहते हैं। ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही ताजे फलों की मदद से स्वादिष्ट मिक्स्ड फ्रूट जैम तैयार कर सकते हैं।
घर पर बना यह जैम कई तरह के फलों के स्वाद से भरपूर होता है। इसे ब्रेड, टोस्ट और पराठे के साथ भी खाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।
मिक्स्ड फ्रूट जैम बनाने के लिए जरूरी सामग्री
2 लाल सेब
200 ग्राम अनानास
200 ग्राम स्ट्रॉबेरी
250-300 ग्राम काले अंगूर
2-3 संतरे
1 नींबू
1 इंच दालचीनी का टुकड़ा
5-6 इलायची
500 ग्राम चीनी
घर पर मिक्स्ड फ्रूट जैम बनाने की विधि
पहला स्टेप: सबसे पहले सभी फलों को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। इसके बाद स्ट्रॉबेरी के डंठल और सेब व संतरे के बीज निकाल दें।
दूसरा स्टेप: अंगूर को दो हिस्सों में काट लें और अनानास को छोटे टुकड़ों में काट लें। सेब को कद्दूकस करके अलग रख दें।
तीसरा स्टेप: अब एक पैन में कद्दूकस किया हुआ सेब और चीनी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। इसमें दालचीनी का टुकड़ा डालें और चीनी को अच्छी तरह पिघलने दें।
चौथा स्टेप: स्ट्रॉबेरी, अंगूर और अनानास को मिक्सर में डालकर बारीक पेस्ट तैयार कर लें।
पांचवां स्टेप: तैयार फ्रूट पेस्ट को पैन में डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसे मध्यम आंच पर 5-6 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि मिश्रण पैन में चिपके नहीं।
छठा स्टेप: जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसमें कुटी हुई इलायची डालकर अच्छी तरह मिला दें। जैम की सही गाढ़ापन जांचने के लिए एक चम्मच में थोड़ा मिश्रण निकालें। अगर पानी अलग दिखाई दे रहा है, तो इसे कुछ देर और पकाएं।
सातवां स्टेप: जैम तैयार होने पर इसे गैस से उतारकर ठंडा होने दें। आखिर में इसमें एक नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें।
नाश्ते में लें घर के बने जैम का स्वाद
इस तरह आपका स्वादिष्ट मिक्स्ड फ्रूट जैम तैयार हो जाएगा। इसे पूरी तरह ठंडा करके साफ और सूखे एयरटाइट कंटेनर में रखें। बेहतर गुणवत्ता बनाए रखने के लिए इसे फ्रिज में रखें और हमेशा साफ, सूखे चम्मच से निकालें।
अब बच्चों के टिफिन से लेकर सुबह के नाश्ते तक, घर पर बने इस फ्रूट जैम का स्वाद ले सकते हैं।
Cast
Comments (0)
Sign in to like and comment.
More Like This
View All
Free
Free
Free
Free
Free
Free
Free
Free
Free
Free
Free